• बहाव डिस्क कार्ट्रिज में बाहर से अंदर की ओर
• फ़िल्टर हाउसिंग में एक जैसा लगातार बहाव, फिल्ट्रेशन को बेहतर करे
• PN8 (8 बार) / PN10 (10 बार) के अधिकतम प्रेशर पर चलने के लिए डिज़ाइन किया गया
• डिस्क पर एकसार दबाव के लिए स्प्रिंग लगी डिस्क कार्ट्रिज
• फ़िल्टर जमाव दिखाने वाले इंडिकेटर के साथ, 0.6 किग्रा/सेमी² प्रेशर पर लाल पॉपअप बटन बाहर निकल आता है. यह संकेत है की उपयोगकर्ता को फ़िल्टर की सफाई  स्वयं करनी  होगी
• सफाई के दौरान, सारा अंदर का पानी पाइप से बाहर निकल जाता है और पानी का तेज़ बहाव डिस्क पर से गन्दगी को हटा देता है
• बिना फ़िल्टर को अलग किये डिस्क की सफाई के लिए 90 डिग्री घुमाव वाले हैंडल

सफाई निर्देश

• फ़िल्टर की सफाई तब करें जब सभी डिस्क फिलटरों  पर प्रेशर 0.6 किग्रा/सेमी² (8.5Psi) तक पहुंचे या जब जमाव दिखाने वाला लाल बटन बाहर निकल आये
• सेमी-ऑटोमैटिक  फ़िल्टर को तब साफ करें जब उसमें प्रेशर  हो
• फ़िल्टर के नीचे लगे फ्लशिंग वॉल्व को धीरे से खोलें
• फ़िल्टर सफाई को शुरू करने के लिए, फ़िल्टर के ऊपर लगे हैंडल को 90 डिग्री पर घडी की दिशा में घुमाएं
• सफाई  के दौरान सिस्टम का प्रेशर बढ़ने की संभावना होती है
• जब सफाई प्रक्रिया समाप्त हो जाये तब फ़िल्टर का हैंडल 'फिल्ट्रेशन मोड' पर हो और तब फ्लशिंग वॉल्व धीरे से बंद हो
• यदि फ़िल्टर में अभी  भी जमाव है  (प्रेशर दिखाने  वाला बटन ऊपर हो), ऊपर वाले चरणों को दोहराएं जिससे डिस्क की अच्छे से सफाई हो सके